Wednesday, July 27, 2011

काश मैं लड़की होता

प्रभु तू हमको दे वरदान,
लड़की सा हो मेरा मान,
मैं भी लडको को फसाती,
और फिर में गाना गाती,
रखती मैं लडको पर ध्यान,
प्रभु तू हमको दे वरदान ।

चेहरा मेरा सुन्दर होगा,
ऊपर से क्रीम पाउडर होता,
चमक चमक कर चेहरा मेरा,
सिटी मरने का देता ज्ञान,
प्रभु तू हमको दे वरदान ।


मैं भी पीछे मुड़ती मुस्काती,
और मैं थोडा सा सरमाती,
बात मैं करने उससे जाती,
करता मुझसे वह पहचान
प्रभु तू हमको दे वरदान ।

मैं भी जींस और शर्ट पहनती,
लडको को मैं घायल करती,
काम मैं सीमा के अन्दर करती,
होता मेरा भी एक जान,
प्रभु तू हमको दे वरदान ।

कहानी मैं यह रच सकता नहीं,
नियम प्रकृति का बदल सकता नहीं,
नहीं चाहता लड़की सा मान,
प्रभु तू हमको दे वरदान,
लड़का सा हो मेरा मान,
लड़का सा हो मेरा मान ।

No comments:

Post a Comment