तुम कितनी नादान हो, कितनी भोली हो,
मेरे साथ रहो, मेरे हमजोली हो,
मत सोच तुम अकेले हो,
मेरा कन्धा है तेरे आंसू है,
यही तो एक जिंदगी की सहेली है,
कैसे यकीन दिलाऊ तुम्हे,
दिल की बातें बताऊ तुम्हे,
न तुम न तुम्हारी बात है,
बस तुम्हारी याद है,
बस तुम्हारी याद है,
कितनी तकलीफ है इस जिंदगी में,
मुझे दर्द का एहसास है,
मुझे दर्द का एहसास है।
No comments:
Post a Comment